फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patient died due to negligence in district hospital

Noida News: जिला अस्पताल में लापरवाही से मरीज की मौत

Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patient died due to negligence in district hospital
जिला अस्पताल में लापरवाही से मरीज की मौत
विज्ञापन

- अल्ट्रासाउंड में देरी से बिगड़ी हादसे में घायल युवक की तबीयत , सीएमएस ने मामले की जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम
- दर्द से तड़पता रहा युवक, इंतजार कराते रहे अस्पताल के डॉक्टर, महिला सुरक्षाकर्मी और वार्ड बॉय की सेवा समाप्त

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल रविंद्र (25) को अल्ट्रासाउंड की कतार में लगा दिया गया। घंटे भर तक लाइन में दर्द से तड़प रहे रविंद्र की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसे आईसीयू में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सीएमएस ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम से 48 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं मरीजों से मिली शिकायत के आधार पर रेडियोलॉजी विभाग में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी और वार्ड बॉय की सेवा समाप्त कर दी गई है।


परिजनों ने बताया कि रविंद्र सोमवार सुबह करीब 11 बजे दादरी बाईपास पर सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया था। उसकी बांयी टांग में फ्रैक्चर था। किसी राहगीर ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां से उसे सोमवार शाम ही जिला अस्पताल लाया गया। बृहस्पतिवार को उसके पैर का ऑपरेशन होना था। आरोप है कि बुधवार सुबह रविंद्र की हालत स्थिर थी। उल्टी होने की शिकायत पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। दोपहर करीब 12.30 बजे परिजन स्ट्रेचर पर लिटाकर अल्ट्रासाउंड केंद्र ले गए। रविंद्र को दर्द से तड़पते देख परिजन लगातार डॉक्टरों और स्टाफ से जल्दी अल्ट्रासाउंड करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रविंद्र की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया। उसे आईसीयू में ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई है। आशंका है कि हार्ट अटैक से मरीज की मौत हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। रेडियोलॉजी विभाग सहित अन्य कुछ जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेट दर्द आज, अल्ट्रासाउंड की तारीख 23 दिन बाद

मामूरा निवासी शिवानी को मंगलवार रात से पेट में तेज दर्द था। दर्द बढ़ने पर पति के साथ जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। लंबी कतार में लगकर पर्ची बनवाने के लिए पहुंची, जहां कर्मचारी ने उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए पांच अगस्त की तारीख दी। दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठी शिवानी अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर डॉक्टर से गुहार लगाती रही।



क्या डिलीवरी हो जाने के बाद करोगे अल्ट्रासाउंड

तिगरी के रहने वाले शिवम अपनी पत्नी रिया को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। रिपोर्ट के अनुसार रिया की डिलीवरी की संभावित तारीख 17 अगस्त है। पीड़ा होने पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें 31 जुलाई की तारीख देकर लौटने को कहा। शिवम के सब्र का बांध टूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टर पर झल्लाते हुए कहा कि क्या डिलीवरी हो जाने के बाद अल्ट्रासाउंड करोगे।


भ्रष्टाचार की शिकायत पर पहुंची सीएमएस
बुधवार को अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में अव्यवस्था का आलम था। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी तारीख दी जा रही थीं। पांच-छह मशीने होने के बाद भी एक ही कक्ष में अल्ट्रासाउंड हो रहा था। इस बीच एक मरीज ने सीएमएस ऑफिस में जाकर अल्ट्रासाउंड जल्दी कराने की एवज में कर्मचारी द्वारा 400 रुपये मांगे जाने की शिकायत की। सीएमएस तुरंत जांच के लिए रेडियोलॉजी विभाग में पहुंची। यहां तैनात प्रभारी डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed