फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parking staff forcibly took away the elderly couple along with their car with a crane

Noida News: कार समेत बुजुर्ग दंपती को जबरन क्रेन से उठा ले गए पार्किंग कर्मचारी

Wed, 20 Mar 2024 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Parking staff forcibly took away the elderly couple along with their car with a crane
- सेक्टर-50 पार्किंग के दो कर्मचारी गिरफ्तार, क्रेन जब्त
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राधिकरण की तरफ से संचालित पार्किंग के कर्मचारियों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। सेक्टर-50 के पार्किंग कर्मचारी बुजुर्ग दंपती समेत कार को क्रेन से उठाकर ले गए। कार सवार दंपती हाथ जोड़कर लोगों से मदद मांगते रहे साथ ही कर्मचारियों से क्रेन रोकने की अपील करते रहे। लेकिन कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी। मामले में वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन सीज कर लिया है।

बुधवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वारयल हुए वीडियो में पार्किंगकर्मी कार को क्रेन से ले जाते दिख रहे हैं। कार सवार बुजुर्ग दंपती लगातार गुहार लगाते दिख रहे हैं। यूजर्स ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर पार्किंग कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में पता चला कि बुधवार को बुजुर्ग दंपती खरीदारी के लिए सेक्टर-50 मार्केट आए थे। पार्किंग कर्मियों ने उनकी कार टो कर ली। जबकि कार में बुजुर्ग दंपती बैठे थे। दंपती के अपील करने पर भी पार्किंगकर्मी नहीं माने। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव के मुताबिक मरमले में दो कर्मचारी को गिरफ्तार कर क्रेन सीज कर लिया है।
विज्ञापन




प्राधिकरण ने एजेंसी पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

नोएडा। प्राधिकरण ने क्रेन से वाहन टो कर वाहन मालिक को बैठाकर जबरन ले जाने के मामले में एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने एजेंसी के क्रेन ड्राइवर और सहायक के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फर्म को काली सूची में डालने का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक फर्म के कार्य से प्राधिकरण की छवि धूमिल हुई है। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने करीब एक वर्ष की अवधि के बाद सरफेस पार्किंग के टेंडर दोबारा आवंटित किए हैं। इससे पहले टेंडर लेने वाली एजेंसियों पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह का दुर्व्यवहार सेक्टर-18 के मार्केट में भी होता आया है। इस बाबत प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को भी लोगों ने शिकायतें भेजी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed