फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parents are avoiding applying in the final stage

Noida News: अंतिम चरण में आवेदन करने से बच रहे अभिभावक

Tue, 11 Jun 2024 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Parents are avoiding applying in the final stage
अंतिम चरण में आवेदन करने से बच रहे अभिभावक
विज्ञापन

11 दिन का समय बीत जाने के बाद भी विभाग के पास करीब 182 आवेदन, आठ दिन का समय शेष बचा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत चौथे चरण यानी अंतिम चरण के लिए एक जून से आवेदन भरे जा रहे है। लेकिन अभिभावक आवेदन करने में रूचि नहीं ले रहे है। करीब 11 दिन का समय बीत जाने के बाद भी विभाग के पास करीब 182 आवेदन आए हैं। जबकि आवेदन करने का आठ दिन का समय शेष बचा है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास कर रही है। लेकिन दाखिला देने में निजी स्कूलों की मनमानी व आनाकानी जिले के सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों पर भारी पड़ रही है। पहले तीन चरणों में करीब 4786 सीटों पर दाखिले प्रस्तावित हैं। लेकिन विभाग अभी तक लगभग 2400 सीटों पर दाखिला कराने में कामयाब हुआ है। वहीं, चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया में करीब 11 दिन बीतने के बाद विभाग के पास लगभग 182 आवेदन आए है। ऐसे में जिले के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत आवंटित 16516 सीटों पर दाखिले पूरे करना विभाग के लिए चुनौती है। आलम यह है कि निजी स्कूलों के दाखिला देने में आनाकानी के कारण पहले चरण के आवंटित बच्चों के अभिभावक अभी भी बेसिक शिक्षा कार्यालय के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन

चौथे चरण में 20 जून तक आवेदन

चौथे चरण या अंतिम चरण के आवेदन एक जून से 20 जून ऑनलाइन भरें जाएगे। 21-27 जून तक आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा और 28 जून को लॉटरी विधि से बच्चों का चयन किया जाएगा और सात जुलाई को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण की प्रकिया चल रही है। 20 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। हर पात्र छात्र को दाखिला दिलाया जाएगा।
-- राहुल पंवार , बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed