फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parag Agarwal wins Nagar Panchayat ward by-election

Noida News: नगर पंचायत वॉर्ड उप चुनाव में पराग अग्रवाल जीते

Thu, 07 May 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Parag Agarwal wins Nagar Panchayat ward by-election
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत के वॉर्ड-12 मोहल्ला सराय नैन सिंह से सभासद पद के उप चुनाव में पराग अग्रवाल विजयी रहे। बृहस्पतिवार को काउंटिंग के बाद परिणाम जारी किए गए। पराग ने प्रतिद्वंद्वी देवेश गोयल से 41 वोट अधिक हासिल किए हैं। उप चुनाव में तीन लोग उतरे थे। पराग अग्रवाल की जीत पर मार्केट में उनका विजयी जुलूस निकाला गया।


मंगलवार को तहसील के नजदीक प्राथमिक विद्यालय में उपचुनाव के लिए मतदान किया गया था। कुल वोट 981 लोगों ने मतदान किया था। मतगणना में पराग अग्रवाल को 478 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे देवेश गोयल को 437 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी मोहित को 12 वोट मिले। उपचुनाव में 51 वोट निरस्त हुए। साथ ही तीन वोट नोटा पर डाले गए। इस वॉर्ड के सभासद उमेश तायल की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसी के चलते उप चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed