फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panel of possible candidates for the post of chairman and councilor prepared, JJP leaders held a meeting regarding body elections

चेयरमैन और पार्षद पद के लिए संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार, जजपा के नेताओं ने की निकाय चुनाव के संबंध में बैठक

Fri, 27 May 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Panel of possible candidates for the post of chairman and councilor prepared, JJP leaders held a meeting regarding body elections
नूंह। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को निकाय चुनाव के संबंध में बैठक की। इस दौरान मुख्य अतिथि नूंह प्रभारी दलबीर धनखड़ ने कहा कि नूंह के सभी 13 वार्डों सहित चेयरमैन पद के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक वार्ड से तीन नाम प्रत्याशियों के लिए जाएंगे, जिनको जजपा के आला नेताओं के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही उम्मीदवारों के नाम तय होेंगे।
विज्ञापन

पुन्हाना प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि पुन्हाना नगरपालिका की भी लिस्ट तैयार है। जजपा और उसके पदाधिकारी हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे। शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बदरुद्दीन, जिलाध्यक्ष इकबाल जैलदार और प्रदेश सचिव तैय्यब हुसैन घासेडिया ने कहा कि पार्टी नेताओं के निर्देशानुसार कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा किए गए जनहित कार्यों के बल पर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने का काम किया जाएगा। शहर से मजबूत, लोकप्रिय तथा जनता से जुड़े उम्मीदवारों को जीत के लिए चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। जजपा प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि नूंह हलका प्रधान आस मोहम्मद, पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नेता गणेश दास अरोड़ा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर हुसैन तथा पूर्व अल्पसंख्यक जिला प्रधान सिराजुद्दीन सिराज ने भी बैठक में घोषित होने वाले उम्मीदवारों की जीत का पूरा आश्वासन दिया। इस मौके पर देवेंद्र भारद्वाज, पार्षद विक्रम, युवा नेता यशवीर राघव, जिला उपाध्यक्ष नियाजू वीरशिका, तेज सिंह, हेमंत, घनश्याम, अशोक सोनी, योगेश दीपू, मोहन शर्मा, लीलू, टेकचंद आफताब, सुभाष सहित जननायक जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed