{"_id":"69972fa1e28454345a01ad34","slug":"packaging-hub-to-be-developed-in-yamuna-city-on-50-acres-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88201-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 50 एकड़ में विकसित होगा यमुना सिटी में पैकेजिंग हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 50 एकड़ में विकसित होगा यमुना सिटी में पैकेजिंग हब
विज्ञापन
50 एकड़ में विकसित होगा यमुना सिटी में पैकेजिंग हब
सिंगापुर की कंपनी को जमीन आवंटन के लिए यीडा ने जारी किया आशय पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में करीब 50 एकड़ में इंटीग्रेटेड पैकेजिंग हब विकसित किया जाएगा। सिंगापुर की कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी। इस कंपनी को जमीन आवंटन के लिए यीडा ने आशय पत्र भी जारी कर दिया है, जिससे जल्दी विकास कार्य शुरू हो सकें।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंगापुर की कंपनी यूनीवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी जीएनआईपीएल को बृहस्पतिवार को जमीन दिए जाने का आशय पत्र जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक प्रशांत मुखर्जी और यीडा के एसीईओ शैलेन्द्र कुमार भाटिया मौजूद रहे। कंपनी यह प्रोजेक्ट सेक्टर-8डी में करेगी। यह प्रोजेक्ट पूरी दुनिया में निर्यात के लिए यूनिवर्सल पैकेजिंग हब के रूप कंपनी पूरा करेगी। खासतौर पर एफएमसीजी, फार्मास्यूटिकल्स, ई-कॉमर्स और औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरत को इससे पूरा किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास किया जाना प्रस्तावित है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 750 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे 6,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।