फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Owner will have pay fine for leaving cow loose on streets in Noida

Noida: सड़कों पर खुली गाय छोड़ने पर मालिक को देना होगा जुर्माना, तीसरी बार में जुर्माने के साथ दर्ज होगी FIR

Wed, 16 Aug 2023 05:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Aug 2023 05:14 PM IST
सार

सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को कैटल कैचर वाहन के जरिए सेक्टर-14ए शनि मंदिर के पास स्थित गोशाला और सेक्टर-135 स्थित गोशाला में रखा जाता है। अब से पहले इन गायों को छुड़ाने के लिए मालिकों पर 5000 हजार जुर्माना लगाया जाता है। जिसमें बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
Owner will have pay fine for leaving cow loose on streets in Noida
सड़क पर बैठीं गाय। - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा की सड़कों पर गायें घूमती मिलीं तो उनके मालिकों को जुर्माना देना होगा। गो-वंश छुड़ाने के लिए 10 हजार रुपए बतौर जुर्माना देना होगा। ये गलती दोबारा होने पर जुर्माने की रकम 15000 रुपए और तीसरी बार में 20 हजार रुपए देने होंगे। इसके साथ ही संबंधित थाने में मालिक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को कैटल कैचर वाहन के जरिए सेक्टर-14ए शनि मंदिर के पास स्थित गोशाला और सेक्टर-135 स्थित गोशाला में रखा जाता है। अब से पहले इन गायों को छुड़ाने के लिए मालिकों पर 5000 हजार जुर्माना लगाया जाता है। जिसमें बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम एसपी सिंह ने बताया कि बार- बार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी नोएडा की सड़कों पर आवारा पशु दिखते है। दुधारू पशुओं से दुग्ध व्यापार करने वाले नोएडावासी गौवंश, भैसों का सुबह दूध निकालने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते हैं। ये नोएडा में घूम-घूम कर जगह-जगह उगी घास व भोजन खाते हैं। उन्होंने कहा कि पशु पालकों द्वारा गाय और भैसों को तब तक पाला जाता है जब तक वे दूध देते है। दूध देने वाले गौवंश गंभीर बीमारी से ग्रसित होने या दूध देना बंद कर देने पर उन्हें छोड़ दिया जाता है। ऐसे पशुपालक के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed