फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   overnment hospitals should be built on authority land

Noida News: निजी के बजाय प्राधिकरण की जमीन पर बनें सरकारी अस्पताल

Sat, 02 Aug 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
overnment hospitals should be built on authority land
विज्ञापन

-प्राधिकरण की संस्थागत योजना के विरोध में आए लोग -एक्टिव सिटीजन टीम ने दादरी विधायक को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के निवासियों ने प्राधिकरण की संस्थागत योजना का विरोध किया है। मांग की है कि प्राधिकरण की योजना में जिस जमीन पर निजी अस्पताल को भूखंड आवंटित किए जाएंगे, वहां पर सरकारी अस्पताल बनाए जाएं। इस संबंध में एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर को ज्ञापन सौंपा।

टीम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निजी अस्पतालों के लिए चार प्लाटों की स्कीम बिडिंग के आधार पर निकाली है। वर्तमान में जब निजी अस्पतालों की संख्या सरकारी से कई गुना अधिक है। इन प्लाटों पर सरकारी अस्पताल बनाए जाने चाहिए। प्राधिकरण अगर प्लाट बेचने के बजाय इन प्लाटों पर स्वयं अस्पताल बनाकर संचालित करने लिए संस्थाओं को दे तो इलाज के खर्च का भार आम जनता पर बहुत कम आएगा।दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्राधिकरण के साथ लखनऊ स्तर पर भी बात की जाएगी। निश्चित रूप से अच्छी और सस्ती चिकित्सा जनता का हक है। उपलब्ध होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मंजीत सिंह, साधना सिन्हा, अंजू पुंडीर, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, सुनील प्रधान, रमेश प्रेमचंदानी, सजल पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed