फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ordered own fan from ESI hospital, then got relief

Noida News: ईएसआई अस्पताल में खुद का पंखा मंगाया, तब मिली राहत

Mon, 05 Aug 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ordered own fan from ESI hospital, then got relief
ईएसआई अस्पताल में खुद का पंखा मंगाया, तब मिली राहत
विज्ञापन

- एसी खराब होने की वजह से बनी रही दिक्कत, अस्पताल प्रबंधन सभी वार्ड में नहीं लगा सका है पंखे

फोटो --

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ईएसआई अस्पताल में एसी फेल होने के बाद सात मंजिला वार्ड बिल्डिंग, इमरजेंसी और आईसीयू में मरीजों के लिए संकट बरकरार है। हालांकि, कुछ कंप्रेशर ठीक होने की वजह से ऑपरेशन थिएटर में समस्या दूर कर ली गई। ऐसे में सोमवार से ऑपरेशन होना शुरू हो गए। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जल्द ही एसी पूरी तरह ठीक कर ली जाएगी। उधर, परेशानी होने पर मरीजों को राहत देने के लिए तीमारदार खुद अपने घर से टेबल फैन ले आए।
सोमवार को इमरजेंसी के अलावा मेडिसिन वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, आईसीयू में एसी खराब होने की दिक्कत बनी रही। इसकी वजह से वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान रहे। पीडियाट्रिक वार्ड में अस्पताल प्रबंधन ने कुछ पंखे लगवाए हैं। हालांकि, इससे पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई। कुछ परिजन तो अपने बीमार बच्चों को लेकर खिड़की के पास खड़े दिखे। दोपहर में मौसम ठंडा होने की वजह से भी मरीजों को गर्मी से राहत मिली। मेडिसिन वार्ड में तो सभी कमरों में अभी तक पंखे भी नहीं लगाए जा सके हैं। ऐसे में यहां मरीजों को राहत खुद के लाए हुए टेबल फैन और हाथ के पंखे ही दे रहे हैं। स्टाफ भी एसी नहीं चल पाने की वजह से परेशान दिखा। कर्मचारियों ने बताया कि कई दिन से एसी ठीक से काम नहीं करने की शिकायत की जा रही थी। अब तो दो-तीन दिन से एसी बिल्कुल काम नहीं कर रहा है। अब इस पर काम शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

अस्पताल की डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सोना बेदी ने बताया कि सोमवार को कुछ जगह एसी काम करने लगा है। अधिकांश वार्ड में एसी की कूलिंग भी बेहतर हुई है। मंगलवार से पूरी तरह समस्या खत्म हो जानी चाहिए। किसी मरीज को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए प्रबंधन काम कर रहा है। सोमवार को खुद निदेशक डॉ. संगीता माथुर ने वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से फीडबैक लिया। उन्होंने दिन में भी एसी के ठीक होने के लिए अपडेट भी अधिकारियों से लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed