फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Order for re-investigation of Udaipur files by 6 August

Noida News: उदयपुर फाइल्स की छह अगस्त तक दोबारा जांच के आदेश

Fri, 01 Aug 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Order for re-investigation of Udaipur files by 6 August
-फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है अदालत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को राजस्थान के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स की छह अगस्त तक दोबारा जांच करने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह निर्देश तब दिया जब सरकार ने कहा कि वह फिल्म में कटौती के पूर्व आदेश को वापस लेगी और कानून के अनुसार फिल्म पर नया निर्णय लेगी।

न्यायालय ने इससे पहले सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के तहत अपने पुनरीक्षण क्षेत्राधिकार का प्रयोग करते हुए फिल्म में कटौती का आदेश देने की केंद्र सरकार की शक्ति पर सवाल उठाया था। अदालत में फिल्म निर्माताओं ने कहा कि वे आठ अगस्त को फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। ऐसे में न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह अगले सप्ताह 4 अगस्त को फिल्म के पक्ष और विपक्ष में सभी पक्षों की सुनवाई करे और बुधवार तक उचित निर्णय ले। अदालत फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और कन्हैया लाल हत्याकांड के एक आरोपी ने अदालत का रुख किया और कहा कि फिल्म मुसलमानों को बदनाम करती है और कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों के निष्पक्ष मुकदमे के अधिकार को प्रभावित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed