फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Opposition is misleading farmers by spreading rumors'

‘अफवाह फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष’

Sat, 27 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
'Opposition is misleading farmers by spreading rumors'
नूंह। कानून किसी भी किसान पर जबरदस्ती लागू नहीं है। कोई इनका फायदा नहीं लेना चाहता तो उसका पूरी छूट है कि वह इसे न ले। विपक्ष किसानों को अफवाह फैलाकर गुमराह कर रहा है। यह बातें शनिवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सिंह सैनी ने कही। वह नूंह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान को बाजार भी चाहिए और सरकार भी। बासमती धान के कई बार बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं, लेकिन जब कम मिलते हैं तो सरकार एमएसपी पर खरीद लेती है। बाजार को खोलना किसानों को एक अतिरिक्त मौका देता है। नए कानूनों से खुलने वाले बाजार के रास्ते को बंद नहीं करना चाहिए। किसानों को जो कुछ कठिनाई लग रही है, सरकार उसमें सुधार की बात स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा की एमएसपी जारी था और जारी रहेगा। देश के लोगों को भोजन के अधिकार का कानूनी हक दिया गया है। खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 अर्थात सबके लिए भोजन की गारंटी में भी यह बात देता है और यह भी गारंटी है कि सरकार एमएसपी पर ही किसानों से अनाज खरीदेगी। केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में छह हजार रुपये देने शुरू कर दिए हैं। लेकिन विपक्ष किसानों को भड़काने का काम कर रहा है। वे कानून को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, भानी राम मंगला, चौधरी जाकिर हुसैन, चौधरी जाहिद हुसैन, सुरेंद्र देशवाल, जिला महामंत्री दलबीर सरपंच, शिव कुमार आर्य, रमेश मानुवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed