{"_id":"6925adf305f26275c606c1a2","slug":"open-drains-outside-high-rise-societies-pose-a-risk-of-infection-noida-news-c-1-noi1095-3667359-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईराइज सोसाइटी के बाहर खुले नाले, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईराइज सोसाइटी के बाहर खुले नाले, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
एओए की शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटियां अंदर से मेनटेन और लग्जरी दिखती हैं, लेकिन उनके बाहर बह रहे खुले नाले बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। ये नाले न सिर्फ बदबू और गंदगी फैला रहे हैं, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। कई सोसाइटियों के मेन गेट के बाहर ही खुले नाले बहते हैं। इन्हें बंद करवाने के लिए एओए ने सांसद, विधायक, पर्यावरण मंत्री और नोएडा प्राधिकरण को पत्र दिए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी के एओए अध्यक्ष रजनीश नंदन ने बताया कि सोसाइटी के बाहर दो नाले लगातार बहते हैं। सफाई न होने से ये बीमारियों का कारण बन रहे हैं और यहां से निकलने वाली गैसें घरों के उपकरण तक खराब कर रही हैं। एक नाला सोसाइटी की दीवार से सटा है, जबकि दूसरा बड़ा नाला सड़क के उस पार है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी के एओए सदस्य कमल शंकर ने बताया कि सोसाइटी के बाहर लंबे समय से खुला नाला बह रहा है। हादसे और संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है। प्राधिकरण को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
-- -
बिल्डर और प्राधिकरण एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
सेक्टर-107 के ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के गेट के बाहर भी खुले नाले बह रहे हैं। एओए अध्यक्ष अभिषेक मित्तल के अनुसार, गेट नंबर एक और दो के बाहर लगातार शिकायतों के बावजूद नाले बंद नहीं किए गए। बिल्डर का कहना है कि उसकी जिम्मेदारी केवल सोसाइटी के अंदर तक सीमित है, जबकि प्राधिकरण भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा। दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।