फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only four cranes on nine lakh vehicles in the district

Noida News: जिले में नौ लाख वाहनों पर महज चार क्रेन

Mon, 28 Aug 2023 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Only four cranes on nine lakh vehicles in the district
जिले में नौ लाख वाहनों पर महज चार क्रेन
विज्ञापन

- यातायात पुलिस के पास संसाधनों की कमी शहर में बढ़ा रही जाम की समस्या

-आए दिन सड़क हादसों से क्षतिग्रस्त व खराब वाहनों को रास्ते से हटाने के लिए करनी पड़ती है मसक्कत



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में छोटे बड़े नौं लाख वाहनों पर महज चार क्रेन यातायात पुलिस के पास हैं। संसाधनों की कमी के कारण लोगों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई बार हादसे के दौरान वाहनों के क्षतिग्रस्त व खराब होने पर वाहनों को सड़क से हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ती है।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के पास चार क्रेन और एक हाइड्रा वाहन है। ऐसे में अगर कोई कोई भारी वाहन खराब हो जाए या क्षतिग्रस्त हो जाए तो इन संसाधनों के माध्यम से उन्हें मार्ग से नहीं हटाया जा सकता है। शुक्रवार को हुआ हादसा इसका जीता जागता उदाहरण है। गाजियाबाद से मध्य प्रदेश जा रहे ट्रॉले से करीब 80 टन वजनी लोहे का चक्का बीच सड़क पर गिर गया, जिससे 12 घंटे तक सेक्टर-62 से 59 अंडरपास तक जाम लगा रहा। सुबह का पलटा ट्रक शाम 4.30 बजे क्रेन की मदद से हटाया गया। इसमें यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। आलम यह हुआ कि ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ी। हालांकि फेज तीन थाने में ट्रॉला मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया, लगातार ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया या हेल्प लाइन नंबर पर आ रही कॉल को फॉलो किया जाता है। जहां भी समस्या आती है उसे तुरंत ठीक कराया जाता है। इसे और भी मजबूत स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
10 टन की क्षमता का एक हाइड्रा अभी है। इसके अलावा ज्यादा क्षमता वाले हाइड्रा के लिए प्राधिकरण से मांग की गई है। दोनों प्राधिकरण से आठ क्रेन मांगी गई है। जल्द ही मिलने पर स्थिति और मजबूत हो पाएगी। अनिल यादव डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed