{"_id":"6501d12a96e9f4282803abe9","slug":"online-registration-started-for-class-9th-and-11th-noida-news-c-340-1-del1011-24546-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौवीं व ग्यारहवीं के लिए शुरु हुए ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौवीं व ग्यारहवीं के लिए शुरु हुए ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
-सीबीएसई के पोर्टल पर एक बार फार्म जमा होने के बाद नहीं किया जा सकता सुधार
-माता-पिता, छात्र का नाम व जन्मतिथि को भी सही भरना होगा
-कक्षाओं में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर तय
-लेट फीस के साथ पंजीकरण प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सत्र 2024-25 के तहत होने वाली दसवीं-बारहवीं की परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए अभी जो छात्र नौंवीं व ग्यारहवीं कक्षा में हैं, उनकी पंजीकरण प्रक्रिया को शुरु किया गया है। सीबीएसई की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 12 सितंबर से की गई है जो कि 12 अक्तूबर तक चलेगी। स्कूलों को पंजीकरण डेटा में छात्रों की विस्तृत जानकारी को पूरी सावधानी के साथ भरना होगा। गलत जानकारी भरने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होगी।
सीबीएसई की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि उन्हें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि व अन्य जानकारी को भरने में सावधानी बरतनी होगी। छात्रों का पूरा ब्यौरा सही तरीके से भरने के लिए कहा गया है। एक बार बोर्ड के परीक्षा संगम पोर्टल पर पंजीकरण के तहत ब्यौरा जमा होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गलती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई ने छात्रों के नौवीं व ग्यारहवीं में पंजीकरण को लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि एक बार स्कूल की ओर से छात्रों का ब्यौरा जमा करा दिए जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
स्कूल को छात्र का नाम, मां व पिता का नाम भी पूरा ही लिखना है, संक्षेप में लिए गए नाम के कारण छात्र को भविष्य में दिक्कत आएगी। मालूम हो कि बोर्ड दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नौवीं व ग्यारहवीं में ऑनलाइन पंजीकरण करता है। स्कूलों को दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि छात्रोंं के विषयों के कॉम्बिनेशन, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय कोड, विशेष जरूरत वाले छात्रों के संंबंध में जानकारी को भरने में किसी प्रकार की गलती नहीं की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
12 अक्तूबर तक कराया जा सकेगा पंजीकरण
स्कूल 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। छात्रों को बिना लेट फीस के साथ प्रति छात्र 300 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि लेट फीस के साथ 13 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक 2300 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेशों में सीबीएसई के स्कूलों के नौवीं कक्षा के छात्रों को 500 रुपये व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। नौवीं के छात्रों को लेट फीस के साथ 2500 और ग्यारहवीं के छात्रों को 2600 रुपये का भुगतान करना है। नौवीं व ग्यारहवीं के दृष्टिबाधित छात्रों को पंजीकरण शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।