फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online food delivery boy misbehaved with Greater Noida resident woman

साजिश या लापरवाही: वेज के बदले दे गया चिकन बिरयानी, ’जानबूझकर ...', रोते हुए फूटा महिला का गुस्सा; वीडियो बनाई

Mon, 07 Apr 2025 01:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की रहने वाली एक महिला को नवरात्र में चिकन बिरयानी डिलीवर करने का मामला सामने आया है। महिला ने इस संबंध में एक वीडियो भी साझा किया। संबंधित रेस्टोरेंट के कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Online food delivery boy misbehaved with Greater Noida resident woman
चिकन बिरयानी पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला के साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने संबंधित रेस्टोरेंट के कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


युवती छाया शर्मा का कहना है कि नवरात्र के पावन अवसर पर प्रसिद्ध फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से लखनऊ कवाब परांठा रेस्टोरेंट आम्रपाली से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी। लेकिन डिलीवरी के वक्त उन्हें चिकन बिरयानी का पैकेट थमा दिया गया।
विज्ञापन


छाया शर्मा ने वीडियो में कहा कि वह वह पूर्णतः शाकाहारी हैं और उन दिनों नवरात्र का उपवास रख रही थीं। उन्होंने जैसे ही बिरयानी का स्वाद चखा, उन्हें शक हुआ कि यह वेज नहीं है। बाद में पुष्टि होने पर उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जो तुरंत वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाया ने कहा कि वह प्योर प्योर वेज हैं। नवरात्र का व्रत रख रही थी। गलती से एक-दो बाइट खा भी ली। इससे मेरे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। युवती का वीडियो वायल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपनी से माफी और जवाबदेही की मांग की है।


ये भी पढ़ें: दोनों पैर में 10-10, हाथ में 21 टांके: सीवर में गिरा युवक, पत्तों से ढ़का हुआ था मैनहोल; राहगीर ने निकाला बाहर

घटना ने एक बार फिर से फूड डिलीवरी ऐप के अलावा रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली सवाल खड़े किए हैं। पूर्व में भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। वहीं मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बिसरख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। संबंधित रेस्टोरेंट के कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed