फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man fell into a sewer manhole and got 10 stitches on each leg and 21 stitches on hand

दोनों पैर में 10-10, हाथ में 21 टांके: सीवर में गिरा युवक, पत्तों से ढ़का हुआ था मैनहोल; राहगीर ने निकाला बाहर

Sun, 06 Apr 2025 08:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 08:28 PM IST
सार

-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के पास सर्विस रोड की घटना
-हाथ में आए 21 टांकें, 10 मिनट बाद राहगीर ने की मदद तो सीवर से आ सके बाहर
 

विज्ञापन
man fell into a sewer manhole and got 10 stitches on each leg and 21 stitches on hand
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा वन की सर्विस रोड पर एक युवक सीवर के मैनहोल में गिर गया। करीब 10 मिनट तक सीवर के अंदर पड़े रहे और चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी। तब किसी राहगीर ने उनकी मदद की और बाहर निकाला। उनके पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हाथ बुरी तरह फट गया है। उसमें 21 टांकें आए हैं। जबकि शहरी के अन्य हिस्सों में भी चोटें हैं। सीवर के मैनहोल का ढ़क्कर टूटा हुआ था। उस पर पत्तों का ढ़ेर लगा हुआ था। पीड़ित ने प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से शहर के निवासियों में भी रोष है।

विज्ञापन

10 मिनट तक सीवर में ही पड़े रहे पीड़ित
सेक्टर पाई-वन स्थित एल्डिको ग्रीन मेडोज सोसाइटी निवासी संजय सिंह किसी काम से सेक्टर बीटा वन गए थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जब वो सेक्टर की सर्विस रोड से जा रहे थे, तभी अचानक सीवर के ढक्कन पर पैर चला गया। जो आधा टूटा हुआ था। ढ़क्कन टूटा होने के कारण वो मैनहोल में गिर गए। करीब 10 मिनट तक वो सीवर के अंदर पड़े रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। सीवर में पानी भी था। जख्मी हालत में उठ नहीं पा रहे थे। मैनहोल की सरिया से वो बुरी तरह जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पैरों में 10-10, हाथ में लगे 21 टांके
उन्होंने बताया कि पैर में दो जगह और हाथ में एक जगह पर काफी ज्यादा चोटें लगी हैं। गिरने के बाद तेजी से चिल्लाए तो एक राहगीर ने सीवर के मेनहोल से बाहर निकाला। हाथ और पैर में चोट लगने से काफी खून निकल रहा था। एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पैर के दोनों घावों में लगभग 10-10 टांके और हाथ में करीब 21 टांके लगे हैं। 

विज्ञापन

हादसों के शिकार हो रहे लोग
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से लगातार लापरवाही बरतने की वजह से अक्सर इस तरह के हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी इन कामों को सही ढंग से कराने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर भर में जगह-जगह सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं। नाले खुले पड़े हैं। गंदगी चारों ओर फैली पड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed