फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   one person beaten in land dispute

गांव कांगरका में जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से हमला

Mon, 06 Jul 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
one person beaten in land dispute
गांव कांगरका में जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव कांगरका में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़ित नसीम निवासी गांव कांगरका ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर आरोपी दीना, ताहिर, मुस्तकीम, रहीमुदीन, चुन्ना व रिजवान के साथ रंजिश चली आ रही है। आरोपी पूर्व में भी कई बार झगड़ा कर चुके है और उसके हिस्से में आ रही दुकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर चुके है। जिसको लेकर उसने थाने में शिकायत की हुई है। आरोप है कि गत 5 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह गांव में स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान आरोपी सुनियोजित योजना के तहत लाठी, डंडे व चाकू लेकर आए और पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का बचाव करने पहुंचे यूनूस व इमरान पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नलहड नूंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि झगड़े के बाद आरोपियों ने पीड़ित की दुकान पर जबरन कब्जा कर ताला लगा दिया और दुकान में रखे करीब 74,500 रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed