फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One month old child of a love marriage woman kidnapped

Noida News: प्रेम विवाह करने वाली महिला का एक माह का बच्चा अगवा

Sun, 14 May 2023 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
One month old child of a love marriage woman kidnapped
पीड़िता ने मां पर लगाया बच्चा बेचने का आरोप, ससुराल वालों पर भी जताया शक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी निवासी शिवांगी के एक माह के बेटे को अगवा करने का मामला सामने आया है। महिला ने इस्लामुद्दीन से प्रेम विवाह किया था। महिला ने कहा कि मायके व ससुराल वाले उसके विवाह से खुश नहीं थे। महिला ने मां बबिता पर ही बेचने के लिए बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ससुराल पक्ष पर भी साजिश में शामिल होने का शक है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार, पति इस्लामुद्दीन फिलहाल एक केस में जेल में बंद है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पति पर झूठा केस लगवाकर जेल भिजवाया है। गर्भवती होने के कारण शिवांगी ने मां बबिता को देखभाल के लिए बुलाया था। एक माह पहले शिवांगी ने बेटे को जन्म दिया। दस मई को शिवांगी किसी काम से मां व बच्चे को घर छोड़कर गाजियाबाद गई थी। जब लौटी तो बेटा व मां नहीं मिली। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बबिता बच्चे को टीका लगवाने की बात कहकर साथ ले गई। शिवांगी का कहना है कि पिता की मौत कई साल पहले हो गई थी। इसके बाद मां ने दूसरा विवाह कर लिया। उसे पता चला कि मां बच्चों को बेच देती है। उसने बच्चा बेचने के लिए किसी शख्स से संपर्क भी किया था।
विज्ञापन

अमरोहा में मिली महिला की लोकेशन
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि शिवांगी से मां फोन पर बात कर रही है और लगातार लौटने की बात कर रही है। महिला की लोकेशन अमरोहा में मिली है। वहां टीम रवाना हो गई है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर महिला पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed