फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One injured, two arrested in a fight between employees

Noida News: कर्मचारियों के बीच मारपीट में एक घायल, दो गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
One injured, two arrested in a fight between employees
कर्मचारियों के बीच मारपीट में एक घायल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की एक कंपनी में शुक्रवार रात दो लेबर कांट्रेक्टर के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से अपने-अपने श्रमिक देने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। मारपीट में एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन में कोको कोला कंपनी है। जिसमें सरीन फार्म में रहने वाला सरजीत और एक अन्य राहुल लेबर कांट्रेक्टर का काम करते हैं। मारपीट में सरजीत को चोटें आई हैं। सरजीत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पवन और संजय को गिरफ्तार किया है। इकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed