{"_id":"68c5bacc76efcc7cb2026f34","slug":"one-has-to-jump-around-to-reach-homeopathic-hospital-na-news-c-163-1-sagr1016-138936-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होम्योपैथिक अस्पताल आने के लिए करनी पड़ रही कूद-फांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होम्योपैथिक अस्पताल आने के लिए करनी पड़ रही कूद-फांद
Sun, 14 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला होम्यापैथी अस्पताल में आने-जाने के लिए गांधी मार्केट वाले गेट को फांदते लोग। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने गांधी मार्केट की ओर खुलने वाला गेट बंद करा दिया है। जिला होम्योपैथिक अस्पताल में गांधी मार्केट की ओर से आने वाले मरीजों को अब गेट फांदकर आना-जाना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सधिकारी ने गेट खोलने के लिए सीएमएस को पत्र लिखा है।
प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे। इसके तत्काल बाद गेट बंद करा दिया गया। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मरीज गेट के ऊपर से चढ़कर अस्पताल में आते-जाते नजर आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रूपकिशोर ने लिखा है कि गांधी मार्केट स्थित पंजाबपुरा, जाटवपुरा, श्याम नगर, स्वर्णपुरी आदि मोहल्ले के मरीज इसी गेट से अस्पताल में दवा लेने के लिए पहुंचते थे। गेट बंद होने की वजह से मरीजों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इस वजह से होम्योपैथिक अस्पताल में ओपीडी भी कम हो गई है। उन्होंने सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा से गेट खुलवाने के लिए अनुरोध किया है।