फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   one died on road accident

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Mon, 16 Dec 2019 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
one died on road accident
कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। गांव मंडारका के निकट कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित जसवंत सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी गांव सारे कलां थाना टपूकड़ा जिला अलवर ने बताया कि उसका नौकर हरबक्श पुत्र प्रेम सिंह राणा (22) गांव बघोरा तहसील सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड उसके साथ ही गांव सारे कलां में रह रहा था। गत 14 दिसंबर को वह और नौकर हरबक्श सिंह कृषि कार्य से बाइक पर तावडू गए थे। पीड़ित ने बताया कि रात्रि 9:00 बजे के करीब वापस लौटते समय गांव मंडारका व नानूका के बीच पहुंचे तो एक कार चालक गाड़ी को तेज गति से चलाता हुआ आया और बाइक में सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वह दूर जाकर गड्ढे में गिर गया जबकि बाइक चालक हरबक्श सिंह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत के कारण उसे अलवर रेफर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक अलवर जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed