फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One died from Corona after 25 days, 89 New positive

25 दिन बाद कोरोना से एक की मौत, 89 नए संक्रमित मिले

Thu, 27 Aug 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
One died from Corona after 25 days, 89 New positive
25 दिन बाद कोरोना से एक की मौत, 89 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

नोएडा। जिले में 25 दिन बाद कोरोना से एक और मौत दर्ज की गई। मृतक का उपचार मेरठ में चल रहा था। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। वहीं, बुधवार को 89 नए संक्रमित मिले और 62 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 7376 पहुंच गया है।

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक अगस्त को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद बुधवार को एक 40 वर्षीय युवक की जान कोरोना से गई है। उसका इलाज मेरठ में चल रहा था। मृतक गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला था, इसलिए उसकी गणना यहीं के आंकड़ों में होगी। वहीं, नए मिले संक्रमितों में से कुछ को होम आइसोलेट किया गया है। कुछ को स्थिति के अनुसार अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7376 पहुंच गया है। इनमें से 6406 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इसके अलावा जिले में 926 सक्रिय केस हैं। वहीं, आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के सचिव ओमेंद्र सिंह ने बताया कि सोसाइटी में कैंप लगाकर लोगों की एंटीजन की जांच की गई। साथ ही नॉन कोविड होने की राह पर चल रहे चाइल्ड पीजीआई के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में 10 और वेंटिलेटर पहुंच गए हैं। दो दिन पहले 50 वेंटिलेटर अस्पताल पहुंचे थे। 3 दिन में कुल 60 वेंटिलेटर मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed