फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One cattle smuggler injured in police encounter, three escape

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल, तीन भागे

Sat, 01 Nov 2025 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
One cattle smuggler injured in police encounter, three escape
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ पुलिया के पास शुक्रवार को सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। घायल तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी अंधेरे में भाग गए। घायल तस्कर बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी जितेंद्र यादव को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं, पिकअप में लदे पांच मवेशी मुक्त कराए गए।
विज्ञापन


सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चार तस्कर घोरावल से रॉबर्ट्सगंज-नौगढ़ मार्ग के रास्ते बिहार की ओर पशु लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने दोमुहिया पुलिया के पास घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक तस्कर घायल हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर जितेंद्र यादव ने बताया कि बिहार के कैमूर जिले में बैठे भगवान यादव और बलवंत यादव नामक तस्करों के इशारे पर यह पशु तस्करी की जाती है। पशुओं को बिहार ले जाकर नाटे, मुखिया और हाफिज नामक तस्करों को सौंपा जाता था, जो उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे। फरार तस्करों की पहचान इबरार, मल्लू, हजरत, नाटे, मुखिया और हाफिज के रूप में हुई है। उनके विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed