फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   one arrested with 3 cows

तीन गायों के साथ एक गोतस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
one arrested with 3 cows
तीन गायों के साथ एक गोतस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झिर रोड से एक वैन को कब्जे में लिया है, जिसमें तीन गायें मिली हैं। वैन में बैठे दो तस्करों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। अपराध शाखा टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक बशीर अहमद के अनुसार रविवार को सुबह 7 बजे गुप्त सूचना मिली कि दो गोतस्कर वैन से गायों हरियाणा सीमा से राजस्थान में हत्या के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर अपराध शाखा के एएसआई कल्लू खां के नेतृत्व में एक टीम गठित कर झिर के पास नाकेबंदी की गई। सड़क से गुजरने वाले हर वाहन पर नजर रखी गई। कल्लू खां ने बताया कि थोड़ी देर बाद नाके से दूर एक वैन आती दिखाई दी। आगे पुलिस की नाकेबंदी देखकर वैन में बैठे दोनों गोतस्कर वैन को सड़क पर खड़ी कर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने भाग कर एक को दबोच लिया तथा वैन की तलाशी ली गई तो उसमें तीन गायें मिली।

कल्लू खां ने बताया कि पकड़े गए गोतस्कर में अपना नाम मुकीम पुत्र अमीन निवासी कंसाली बताया है। भागने वाले का नाम ताहिर निवासी मूलथान थाना नगीना बताया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों गोतस्करों के खिलाफ हरियाणा गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैन को जब्त कर लिया गया है। गायों को स्थानीय गोशाला में भेज दिया गया है। अपराध शाखा टीम के इंचार्ज बसीर अहमद ने कहा कि जल्द ही फरार तस्कर को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed