{"_id":"6238e059e7ae6f044a6fb7dc","slug":"one-and-a-half-lakh-blown-from-sbi-service-center-in-15-minutes-noida-news-noi6384739123","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट में एसबीआइ सेवा केंद्र से उड़ाए डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट में एसबीआइ सेवा केंद्र से उड़ाए डेढ़ लाख
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में एसबीआई सेवा केंद्र संचालक को अपने घर खाना खाने 15 मिनट के लिए जाना भारी पड़ गया। इतने समय में चोर ने केंद्र से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। सीसीटीवी में चोरी की वारदात और चोर का चेहरा दर्ज हो गया है। पीड़ित ने सोमवार को सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सूरजपुर निवासी हरीश कुमार भाटी महामेधा वाली गली में घर के नजदीक ही एसबीआई सेवा केंद्र चलाते हैं। दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह केंद्र पर ताला लगाकर पंद्रह मिनट के लिए खाना खाने घर चले गए थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने केंद्र से डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की घटना व चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। हरीश ने बताया कि दो चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। जब वह खाना खाने के लिए केंद्र से निकले तभी एक संदिग्ध व्यक्ति वहां रेकी कर रहा था। कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति मास्क लगाकर आया और ताला तोड़कर केंद्र के अंदर दाखिल हो गया। इन लोगों ने ग्राहकों से आए करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए हैं। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
दो महिलाओं से खाते से उड़ाए 1.35 लाख रुपये
नोएडा। साइबर जालसाजों ने अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं के खाते से एक लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने एक महिला के खाते से इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के नाम पर 45 हजार निकाल लिए तो दूसरी महिला के खाते से 90 हजार रुपये निकाले। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-45 में रहने वाली वंदिता ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉलर ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताकर उनसे बात की और इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनसे बैंक अकाउंट आदि की जानकारी ले ली और उनके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं सेक्टर-100 में रहने वाली पारुल ने शिकायत की कि कुछ दिन पहले साइबर जालसाजों ने उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। जब उनके पास पैसे कटने के मैसेज आए तब उन्हें इस जालसाजी के बारे में पता चला।