{"_id":"6921b085a31cb99a2601b288","slug":"on-the-orders-of-the-court-an-fir-was-registered-against-the-tractor-driver-in-the-death-of-three-students-noida-news-c-23-1-lko1064-81185-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन छात्रों की मौत में कोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन छात्रों की मौत में कोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
- पीड़ित पिता ने कहा कि ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
चुहड़पुर अंडरपास के पास 21 सितंबर को हुए सड़क हादसे में तीन विद्यार्थियों की मौत के मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
गाजियाबाद निवासी संजय सागर ने बताया कि बेटा स्वयं सागर (20) अपने मित्र कुश उपाध्याय (21) और समर्थ पुंडीर (18) के साथ बुलेट से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से खाना लेने के लिए चुहड़पुर मार्केट जा रहा था। जैसे ही तीनों छात्र चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंचे तभी उनके आगे चल रहा एक वॉटर टैंकर लापरवाही से लहराते हुए चल रहा था। अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे आ रही बुलेट ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी को जिम्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान स्वयं सागर और कुश उपाध्याय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे छात्र समर्थ पुंडीर को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तीनों छात्र कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।