{"_id":"63da7cc74c626e618f3d1a9b","slug":"old-faridabad-railway-station-will-become-world-class-na-news-c-1-1-243172-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विश्वस्तरीय बनेगा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विश्वस्तरीय बनेगा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत प्राथमिक मेडिकल केंद्र, एटीएम, पूजा स्थल की सुविधा दी जाएगी
बजट में पेश पास हुए 2.4 लाख करोड़ रेलवे को मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बजट में रेलवे की झोली में 2.4 लाख करोड़ मिले हैं। 75 हजार करोड़ रुपये नई परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड दिया गया है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। इसमें ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन समेत अन्य को बेहतर होने की उम्मीद है।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ावा देने, सुरक्षित आवागमन व्यवस्था तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। बजट जारी होने के बाद योजना पर मुहर लग गई है। ऐसे में अब रेलवे द्वारा अपने तमाम स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को सुविधा देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाए जाने की योजना है। योजना के तहत लोगों को स्टेशन पर प्राथमिक मेडिकल केंद्र, एटीएम, पूजा स्थल की सुविधा भी दी जाएगी। सिटी सेंटर की तरह विकसित होने वाले शॉपिंग व कैफेटेरिया में भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा स्टेशन के अंदर दो नए फुटओवर ब्रिज भी बनेंगे। साथ ही स्टेशन का ज्यादातर एरिया वातानुकूलित रहेगा। रेलवे स्टेशन को पुन विकसित करने में करीब 240 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन
बजट से उम्मीद है कि फरीदाबाद के रेलवे स्टेशनों पर जल्द मरम्मत कार्य शुरू होगा। रेलवे को पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अच्छा बजट मिला है।
-एके गोयल, स्टेशन अधीक्षक