फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oil worth Rs 8 lakh stolen from 12 transformers in Sector-105

Noida News: सेक्टर-105 में 12 ट्रांसफार्मरों से 8 लाख का तेल चोरी

Sat, 25 Nov 2023 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Oil worth Rs 8 lakh stolen from 12 transformers in Sector-105
सेक्टर-105 में 12 ट्रांसफार्मरों से 8 लाख का तेल चोरी
विज्ञापन

- लाइन निरीक्षण के दौरान हुआ 12 हजार लीटर तेल की चोरी खुलासा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ठंड बढ़ते ही शहर में ट्रांसफार्मरों से कीमती तेल चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार रात सेक्टर-105 में 12 ट्रांसफार्मरों से करीब 8 लाख रुपये का तेल चोरी कर आरोपी फरार हो गए। सेक्टर में लाइन निरीक्षण के दौरान इसका खुलासा हुआ। मामले की सूचना मिलते ही विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मामले में सेक्टर-39 कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल निगम के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह ओटीएस योजना के तहत सेक्टर में दौरा कर रहे लाइनमैन ने सी ब्लॉक में ट्रांसफार्मर के पास तेल फैलने के निशान देखे। उसने इसकी सूचना जेई और एसडीओ को दी। निगम कर्मियों ने सेक्टर के सभी ट्रांसफार्मरों की जांच की। जिसमें 12 ट्रांसफार्मरों से करीब 10 से 12 हजार लीटर तेल चोरी का खुलासा हो गया। बदमाशों ने ट्रांसफार्मरों से 90 प्रतिशत से अधिक तेल चोरी कर ली है। निगम की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले में छानबीन कर रही है। विद्युत निगम की ओर से सेक्टर-105 के चारों ब्लॉक में 12 ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता करीब एक हजार किलोवाट है। जबकि हर ट्रांसफार्मर की कीमत आठ लाख रुपये है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए की सुरक्षा की भी खुली पोल:
एकसाथ सभी ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी होने से सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। बदमाश एकसाथ लगभग करीब 10-12 हजार लीटर तेल लेकर सेक्टर से बाहर गए। लेकिन प्रवेश द्वारा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी ध्यान नहीं दिया। पुलिस तैनात सुरक्षाकर्मियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह समझे तेल की कीमत :
सभी ट्रांसफार्मरों से करीब 10-12 हजार लीटर तेल की चोरी हुई है। बाजार में यह तेल 70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आसानी से बिक जाता है। ऐसे में निगम अधिकारी चोरी हुए तेल की कीमत सात लाख रुपये मान रहे हैं। जबकि ट्रांसफार्मर के लिए नए तेल की कीमत 150 रुपये प्रतिलीटर होती है। ट्रांसफार्मरों का तेल कई मशीनों में काम आता है। इसकी कीमत अधिक होती है। चोरों द्वारा यह तेल बाजार में बेहद कम कीमत पर बेचा जाता है। इसका इस्तेमाल बड़ी मशीनों, जनरेटरों व ट्रांसफार्मर आदि में होता है इसलिए ये तेल बाजार में आसानी से बिक जाता है।


एक साथ 12 ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हुआ है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की गई है। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी ट्रांसफार्मरों में तेल डाला ला रहा है। सेक्टर में निर्बाध आपूर्ति बनाई जा रही है। वर्क शॉप की टीम ने भी जांच शुरू की है। - शशांक शेखर, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed