फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offline counseling of MSc Environment Management program on 19th

Noida News: एमएससी एन्वायरमेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 19 को

Fri, 14 Jun 2024 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Offline counseling of MSc Environment Management program on 19th
-काउंसलिंग वाले दिन ही दस्तावेज सत्यापन के बाद रैंक के अनुसार आवंटित होंगी सीटें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली, 14 जून

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमएससी एन्वायरमेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 19 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दिन ही दस्तावेज सत्यापन के बाद रैंक के अनुसार सभी श्रेणी के आवेदकों को सीट आवंटित कर दी जाएगी। इस प्रोग्राम की काउंसलिंग में ऐसे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने इस प्रोग्राम से संबद्ध सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है, और इस प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।


काउंसलिंग के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के पक्ष में 1,16,500 रुपए का एक बैंक ड्राफ़्ट, सीयूईटी का एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकर के फोटो लाना आवश्यक है। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एन्वायरमेंट मैनेजमेंट में उपलब्ध हैं जिसमें 60 सीटें उपलब्ध हैं। इस प्रोग्राम के संबंध में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एन्वायरमेंट मैनेजमेंट के डीन प्रो. वरुण जोशी ने बताया कि पूरी दुनिया जिस तरह से पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे में इस फील्ड में छात्रों के लिए अवसर बेशुमार हैं। जिस उम्मीदवार ने आवेदन शुल्क के 1500 रुपए अभी तक जमा नहीं किए हैं वे इसे भी काउंसलिंग के दिन शुल्क जमा करा सकते हैं। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed