{"_id":"6aa030cd7f1d09dd860aa34b","slug":"officers-arrived-at-the-post-office-to-investigate-noida-news-c-491-1-rgh1002-10222-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डाकघर में जांच करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डाकघर में जांच करने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
फोटो...
जहांगीरपुर (संवाद)।
उप डाकघर में कर्मचारियों की लापरवाही, अभद्र व्यवहार और स्पीड पोस्ट सेवाओं में अनियमितताओं से जुड़ी खबर का बड़ा असर हुआ है। अमर उजाला अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद नोएडा कार्यालय से जांच अधिकारी त्रिलोकचंद मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पोस्ट मास्टर एसपी मिश्रा ने बताया कि आधार केंद्र संभाल रहे कर्मी संदीप की शिकायतों के बाद उसका स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने कर्मचारियों की कमी और सर्वर डाउन रहने की समस्या को भी स्वीकार किया। पोस्ट मास्टर ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है और जल्द समाधान निकाला जाएगा।