फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officers arrived at the post office to investigate

Noida News: गौतमबुद्ध नगर की कबड्डी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Tue, 08 Sep 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Officers arrived at the post office to investigate
फोटो--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की बालक कबड्डी टीम ने गाजियाबाद में चल रही 50वीं जूनियर बालक जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने लीग चरण के तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
गाजियाबाद के सादत नगर इकला स्थित आर्य बंधु पब्लिक स्कूल में 8 और 9 सितंबर को आयोजित चैंपियनशिप में प्रदेश की टीमों को चार जोन में बांटा गया है। गौतमबुद्ध नगर की टीम जोन-बी में है। मंगलवार को टीम ने महोबा, शाहजहांपुर और उन्नाव के खिलाफ मुकाबले खेले। टीम ने पहले मैच में महोबा को 21-8, दूसरे में शाहजहांपुर को 22-10 और तीसरे मुकाबले में 36-8 से हराया। खिलाड़ियों ने आक्रामक रेडिंग और मजबूत डिफेंस के साथ बेहतर तालमेल दिखाया।
विज्ञापन



फिटनेस और तकनीक पर दिया जोर
अकादमी के मैनेजर विकास भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस, रेडिंग, डिफेंस और टीम संयोजन पर विशेष ध्यान दिया गया। खिलाड़ियों ने रणनीति के अनुसार खेलते हुए तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की। अब टीम का लक्ष्य सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचना और खिताब अपने नाम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed