{"_id":"5da21ee08ebc3e93a553eada","slug":"officer-visits-tawdu-mandi-mewat-news-noi4669590101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा ने किया तावडू अनाज मंडी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा ने किया तावडू अनाज मंडी का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा डॉ. महावीर ने शुक्रवार को तावडू अनाज मंडी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सचिव को मंडी में कई खामियां मिली। जिसको लेकर संबधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर किसानों ने सचिव के सामने अपनी समस्याएं रखी। सचिव ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र किसानों की समस्याओं का निदान कराने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा की अध्यक्षता में जिले की नूंह व तावडू अनाजमंडी में बाजरे की खरीद समीक्षा को लेकर जिला हेडक्वार्टर पर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने खरीद से संबधित जानकारी अतिरिक्त सचिव को दी। बैठक के बाद अतिरिक्त सचिव तावडू व नूंह अनाज मंडियों में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाजरे की खरीद के लिए सभी जरूरी प्रबंध हों, ताकि किसानों को कोई कठिनाई नहीं आए। किसान की फसल का एक एक दाना खरीदा जाए और उसका भुगतान भी जल्द से जल्द हो।
जिले में तावडू-नूंह व पुन्हाना तीन अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद की जा रही है। इन मंडियों में अब तक कुल 9200 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई हैं। जिनमें सरकारी खरीद 3548 व 5652 क्विंटल निजी खरीद हुई हैं। जबकि तावडू अनाजमंडी में अब तक कुल 7554 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई हैं। इसमें सरकारी खरीद 2676 क्विंटल की गई हैं और निजी खरीद 4878 क्विंटल की गई हैं। पिछले साल जिले की मंडियों में बाजरे की कुल खरीद 90 हजार 460 क्विंटल हुई थी। जिसमें सरकारी खरीद 53 हजार 662 क्विंटल थी और निजी 36 हजार 792 क्विंटल थी।
विज्ञापन
तावडू मार्केट कमेटी के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि बाजरे की खरीद के लिए इस बार जिले के 9437 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें तावडू में 2644, नूंह में 1660 फिरोजपुर झिरका में 2644, नगीना में 612 व पुन्हाना में 1877 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जबकि पिछली साल जिले में कुल 3014 किसानों ने बाजरे की फसल के लिए अपना पंजीकरण ऑनलाइन कराया था।