फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   October 2025 was the second most polluted in five years.

Noida News: पांच साल का दूसरा सबसे प्रदूषित रहा अक्तूबर 2025

Sat, 01 Nov 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
October 2025 was the second most polluted in five years.
-अक्तूबर ने तोड़ा पांच में दूसरी बार रिकॉर्ड, नौ दिन रेड जोन में दर्ज किया गया एक्यूआई
विज्ञापन

-इससे पहले 2020 में 12 दिन रेड जोन में दर्ज किया गया था एक्यूआई

वान्या दीक्षित
नोएडा। नोएडा के लिए अक्तूबर 2025 पांच साल में दूसरा सबसे प्रदूषित महीना रहा है। अक्तूबर में नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 9 दिन 300 से अधिक रेड जोन में दर्ज किया गया है। इससे पहले 2020 में 12 दिन अक्तूबर में एक्यूआई 12 दिन रेड जोन में दर्ज किया गया था। ऐसे में अक्तूबर के प्रदूषण ने लोगों की सांस फुला दी। नौ दिन बहुत खराब श्रेणी में नोएडा का एक्यूआई दर्ज किया गया है।


हर साल अक्तूबर से ही मौसम का मिजाज बदलने लगता है। हवाओं का रुख बदलने और गति धीमी होने से प्रदूषण में इजाफा होने लगता है और हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन खराब होने लगती है। ऐसे में अक्तूबर का महीना लोगों की सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है। शासन-प्रशासन की ओर से हर साल वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष इंतजाम नाकाफी साबित होते हैं। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के अलग-अलग चरण लागू कर पाबंदियां लगाई जाती हैं।इसके बाद भी अक्तूबर 2025 के प्रदूषण ने पांच का दूसरा रिकॉर्ड तोड़ दिया। यही नहीं, नोएडा में बने एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों की रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर के महीने में सेक्टरों की हवा भी सांस लेने लायक नहीं थी। सबसे अधिक प्रदूषण सेक्टर-125 और आसपास का क्षेत्र रहा है। पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा बहुत अधिक हो गई थी। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया और सल्फर डाइऑक्साइड समेत प्रदूषक गैसों के स्तर में भी बढोतरी हुई।
विज्ञापन

-------------
एयर मॉनिटरिंग स्टेशन - अक्तूबर में रेड जोन में एक्यूआई
सेक्टर-125 नोएडा - 14 दिन
सेक्टर-62 नोएडा - 3 दिन
सेक्टर-1 नोएडा - 9 दिन
सेक्टर-116 नोएडा - 13 दिन
-------------
साल - अक्तूबर माह
2025 - 9 दिन
2024 - 1 दिन
2023 - 3 दिन
2022 - 6 दिन
2021 - 1 दिन
2020 - 12 दिन
----------
कैसे जाने एक्यूआई
0 से 50 - अच्छा
51 से 100 - संतोषजनक
101 से 200 - मध्यम
201 से 300 - खराब
301 से 400 - बहुत खराब
401 से 500 - गंभीर श्रेणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed