एआई से चाची-भतीजी का बनाया अश्लील वीडियो: सोशल मीडिया पर किया शेयर, पोस्ट देखकर परिवार रह गया दंग
दनकौर में एक महिला और उसकी भतीजी की एआई से अश्लील बनाई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बृहस्पतिवार को साइबर सेल में शिकायत दर्ज हुई, पुलिस जांच कर रही है।
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और उसकी भतीजी की फोटो को एआई की मदद से अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को कोतवाली की साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे ने फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी और भतीजी के फोटो को एआई तकनीक के माध्यम से अश्लील रूप में एडिट कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर सोशल मीडिया पर उपलब्ध लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
नोएडा के सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार से मोबाइल झपटा
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में बुधवार रात स्कूटी सवार युवक से मोबाइल फोन झपटने का मामला सामने आया है। घटना सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है। पीड़ित के घटना के बाद सामने आए दो अलग-अलग वीडियो में बयान बदलने से मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी दानिश अली के मुताबिक, वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल जा रहे थे। मेट्रो स्टेशन के पास वह स्कूटी रोककर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए।