{"_id":"6ac7a72b608760f5020ef5ee","slug":"nutrition-sleep-and-play-are-essential-for-keeping-children-healthy-noida-news-c-23-1-lko1064-108569-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पोषण, नींद और खेल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पोषण, नींद और खेल जरूरी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की बाल रोग ओपीडी में बृहस्पतिवार को ‘स्वस्थ बच्चे के लिए जरूरी अभ्यास’ विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभिभावकों और देखभाल करने वालों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।
डॉ. सृजन खरे, डॉ. शहनवाज और नर्सिंग विद्यार्थियों ने अभिभावकों से संवाद करते हुए बताया कि बच्चों का स्वास्थ्य केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। संतुलित पोषण, स्वच्छता, पर्याप्त नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि, समय पर टीकाकरण और भावनात्मक सहयोग भी जरूरी हैं। अभिभावकों को बताया कि तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी, अत्यधिक सुस्ती या दौरे जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी गई।