फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Number of vehicles running without valid PUCC increased by 30 percent

Noida News: वैध पीयूसीसी के बिना चलने वाले वाहनों की संख्या 30 फीसदी बढ़ी

Sun, 12 May 2024 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Number of vehicles running without valid PUCC increased by 30 percent
-शुरुआती चार महीने में हुई बढ़ोत्तरी पर्यावरण प्रदूषण के लिए खतरनाक
विज्ञापन

-प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के करोलबाग में किए गए सर्वाधिक चालान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली वासियों को ही राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा की चिंता नहीं है। दिल्ली के लोगों के वाहन भी खूब प्रदूषण फैला रहे हैं। इस वर्ष के शुरुआती चार महीने यानी एक जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले वैध पीयूसीसी के बिना चलने वाले वाहनों की संख्या में 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदूषण फैलाने वाले सबसे ज्यादा चालान करोल बाग एरिया में पकड़े गए हैं।
दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी से 30 अप्रैल, 2024 के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) से संबंधित उल्लंघन के 101164 चालान किए हैं। वर्ष 2023 में इसी अवधि के दौरान प्रदूषण फैलने वाले 78169 वाहन चालकों के चालान किए गए थे। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वैध पीयूसीसी के बिना चलने वाले वाहनों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

-----------
करोलबाग में किए गए हैं सबसे ज्यादा चालान-
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2024 में सबसे अधिक चालान जारी करने वाले शीर्ष 10 ट्रैफिक सर्कल का व्यापक विश्लेषण किया है। इस विस्तृत जांच में उन क्षेत्रों को इंगित किया गया है जहां इस तरह के ट्रैफिक उल्लंघन सबसे अधिक बार होते हैं। इन क्षेत्रों की पहचान करके, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए लक्षित प्रवर्तन उपाय लागू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल चालान
करोल बाग 4034
भजनपुरा 3842
अशोक विहार 3703
नजफगढ़ 3587
द्वारका 3488
सरिता विहार 3420
नंद नगरी 3268
पंजाबी बाग 3265
मॉडल टाउन 3126
तिलक नगर 2794
---------------------
वर्जन
पीयूसीसी नियमों की कड़ाई से निगरानी और कार्यान्वयन करके, हमारा लक्ष्य मोटर चालकों के बीच उत्सर्जन मानकों के अनुपालन की संस्कृति विकसित करना है। इसके अलावा वाहनों का प्रदूषण जांच कराने के लिए चालकों को जागरूक किया जाता है।
एचजीएस धालीवाल, विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed