{"_id":"6a2720ba79270d85da0f10b1","slug":"nuclear-committee-not-to-investigate-officials-replaced-noida-news-c-1-noi1095-4373696-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जांच करने नहीं पहुंची कमेटी, बदले गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जांच करने नहीं पहुंची कमेटी, बदले गए अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईवी काउंटी में आगजनी की घटना : नई कमेटी घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में शुक्रवार को आईवी काउंटी के 12वें तल पर लगी आग के मामले में अग्निशमन विभाग की विशेष टीम सोमवार को जांच करने नहीं पहुंची। अब मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कमेटी में शामिल अधिकारियों को बदला है, जिसके बाद नई कमेटी घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी।
बता दें कि शुक्रवार को आईवी काउंटी सोसाइटी में लगी आग ने अग्निशमन सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया था। उसके बाद शासन ने अग्निशमन सुरक्षा के उपकरण बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके अलावा सोसाइटियों में विभिन्न मॉकड्रिक व चेकिंग जैसे अभियान शुरू किए गए। ऐसी सोसाइटियों, प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच शुरू की गई। जहां कई होटल ऐसे भी पाए गए, जहां अग्निशमन सुरक्षा के दावे फेल साबित हुए। कहीं हौज पाइप खराब निकला, तो कहीं आपातकालीन द्वार बंद मिले या अतिक्रमण युक्त मिले। विभाग ने ऐसे प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया है और उन्हें जल्द से जल्द उपकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सोसाइटियों में अलग अलग ग्रुपों के जरिये मॉकड्रिल कराकर उन्हें उपकरण चलाकर आग बुझाना सिखाया जा रहा है। इसी बीच अग्निशमन सुरक्षा की एक कमेटी को सोमवार को आईवी काउंटी में आगजनी की घटना की जांच के लिए जाना था, लेकिन असल में कमेटी न तो गई और नही जांच रिपोर्ट सौंपी गई। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने टीम में बदलाव किया है। नए अधिकारियों को कमेटी में शामिल किया गया है, अब नई कमेटी जल्द सोसाइटी में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। इसके बाद जवाबदेही तय की जाएगी।
स्प्रिंकलर बंद होने से सुरक्षा का दावा खोखला होने का दावा
बता दें कि आईवी काउंटी के 12वीं फ्लोर के फ्लैट में लगी आग के दौरान स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव नहीं हुआ, जिससे आग और भी भड़की जबकि सोसाइटी के एस्टेट मैनेजर का यह दावा है कि उनके पास फायर एनओसी है, उपकरण भी सक्रिय हैं और सभी नियमित रूप से काम कर रहे हैं। बावजूद इसके स्प्रिकंलर से पानी नहीं निकला, जिसके बाद यह घटना जांच के दायरे में आ चुकी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है यदि स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव होता तो शायद बालकनी से फैली आग सिमट जाती।