फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NSA will take action against all three accused of Mehndi Hasan murder

Noida News: मेहंदी हसन हत्या के तीनों आरोपियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई

Thu, 30 May 2024 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
NSA will take action against all three accused of Mehndi Hasan murder
मेहंदी हसन हत्या के तीनों आरोपियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई
विज्ञापन

- 20 जनवरी को बरौला में ई-रिक्शा चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या के बाद शव को बाइक से बांधकर घसीटा था

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बरौला में ई रिक्शा चालक की चाकूओं से गोदकर हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से बाइक में बांधकर घसीटने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर अंतिम रिपोर्ट बना ली है।


20 जनवरी को बरौला गांव निवासी ई रिक्शा चालक मेहंदी हसन की गांव के ही अनुज और नितिन ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को बाइक में बांधकर सड़क पर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा था। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद पुलिस चौकी पर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही थी। अब पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर ली है और जल्द ही कोर्ट में दाखिल करेगी। पुलिस ने 20 से अधिक गवाहों के बयान लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इस मामले में पुलिस की जांच में पता चला था की पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मेहंदी हसन की निर्मम तरीके से हत्या की थी और अमानवीयता की हदें पार करते हुए बाइक में बांधकर शव को घसीटते हुए पूरे गांव में घुमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed