फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now registration fee will be deposited online

अब ऑनलाइन जमा होगा निबंधन शुल्क

Mon, 29 Nov 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now registration fee will be deposited online
ग्रेटर नोएडा। दादरी में अब संपत्ति की रजिस्ट्री करने के दौरान आपको निबंधक शुल्क नकदी में नहीं ऑनलाइन जमा करना होगा। विभाग ने नकदी में शुल्क जमा करना बंद कर दिया है। दरअसल पहले दो बार रजिस्ट्री की धनराशि को बदमाश लूट चुके हैं। वहीं, कई लोग अधिक शुल्क लेने की शिकायतें भी करते रहे हैं। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से लूटपाट की आशंका नहीं रहेगी और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन

दादरी सब रजिस्ट्रार पीके अस्थाना ने बताया कि तहसील में दो बार निबंधक शुल्क जमा करने वाले कर्मचारी से लाखों रुपये की लूट हो चुकी है। एक कर्मचारी सारा दिन शुल्क जमा करने में ही व्यस्त रहता है। दादरी में हर रोज 70 से 80 लाख रुपये का शुल्क जमा होता है। कई बार लोग रजिस्ट्री के दौरान अधिक निबंधन शुल्क लेने की शिकायतें करते रहे हैं। लोगों की शिकायतों को दूर करने और सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने अब नकदी में शुल्क जमा करने की प्रक्रिया बंद कर दी है। अब रजिस्ट्री की जाने वाले संपत्ति की कीमत के एक फीसदी निबंधन शुल्क केवल ऑनलाइन जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed