फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now, dirty water supply in Sector-40

Noida News: अब सेक्टर-40 में गंदे पानी की सप्लाई

Sun, 26 Apr 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Now, dirty water supply in Sector-40
नोएडा। सेक्टर-40 के ए ब्लॉक में 20 घरों में एक सप्ताह से दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाधान न होने से उनमें गुस्सा भी है।आरडब्ल्यूए सेक्टर-40 के महासचिव मोहिंदर सिंह ने बताया कि ए-85 सहित कई घरों में रविवार सुबह भी गंदे पानी की सप्लाई हुई। पानी में गंदगी और बदबू होने के कारण इसका उपयोग घरेलू काम के लिए भी नहीं किया गया। निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इसकी शिकायत एक हफ्ते से की जा रही है लेकिन अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। मोहिंदर सिंह के अनुसार सेक्टर-41 स्थित वाटर टैंक पंप स्टेशन की स्थिति बेहद खराब है। यहां पर रखरखाव और निगरानी की कमी साफ नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे सिस्टम को ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed