फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now call it Dr. APJ Abdul Kalam lane, not Aurangzeb lane

Noida News: अब औरंगजेब लेन नहीं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कहिए जनाब

Wed, 28 Jun 2023 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Now call it Dr. APJ Abdul Kalam lane, not Aurangzeb lane
एनडीएमसी ने नाम बदलने समेत कई प्रस्तावों को दी मंजूरी
विज्ञापन

औरंगजेब रोड की तरह लेन का भी नाम डा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनडीएमसी ने नई दिल्ली इलाके से औरंगजेब रोड के बाद अब उनके लेन का नाम बदलकर डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को हुई एनडीएमसी की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा गोल मार्केट को म्यूजियम बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों को पदोन्नति देने व अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने समेत अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
एनडीएमसी ने करीब दो साल पहले औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया था। हालांकि, उस दौरान इस रोड स्थित औरंगजेब लेन का नाम नहीं बदला गया था। इस मौके पर एनडीएमसी के उपाध्याय सतीश उपाध्याय ने अन्य मुगल शासकों के नाम से रोेड व लेन का नाम बदलने के संबंध में कहा कि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चाहते है कि गुलामी के चिह्न नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन

--------------

गोल मार्केट एक साल में म्यूजियम में तब्दील होगी
एनडीएमसी की बैठक में गोल मार्केट को म्यूजियम के तौर पर विकसित करने की योजना के तहत कार्य शुरू करने की भी स्वीकृति दी गई। योजना के तहत गोल मार्केट भवन का संरक्षण और जीर्णोद्धार और सर्विस ब्लॉक और सब-वे के निर्माण सहित आसपास के क्षेत्र का पुनर्विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया
बैठक में कर्मचारी केंद्रित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय नेे बताया कि आयुष विभाग के लिए श्रेणी ए और सी में योग समेत विभिन्न पदों की भर्ती विनियम (आरआर) तैयार किए जाएगे। वहीं, चिकित्सा सेवा विभाग के लिए श्रेणी ए, बी और सी में विभिन्न पदों के भर्ती विनियम (आरआर) का निर्धारण किया जाएगा।
------------------

अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी, अनुबंधित कर्मचारी होंगे नियमित
एनडीएमसी ने अनुकंपा के सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर अगली बैठक में प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि दिसंबर 2019 तक के अनुकंपा नियुक्ति मामलों का कार्य पूरा करें और एक जनवरी 2020 से अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने के आदेश दिए। वहीं, उपाध्याय ने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए है कि विभिन्न पदों पर सभी अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए और इस संबंध में अगली परिषद की बैठक में प्रस्ताव लाया जाए। यह प्रस्ताव पास होने पर करीब 900 कर्मचारी नियमित हो जाएगे।

------------------

दिल्ली कानून की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव पास
एनडीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) द्वितीय अधिनियम 2011 की वैधता का विस्तार करने का भी प्रस्ताव पास किया। सतीश उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली में नया अवैध निर्माण व अतिक्रमण होने से रोकने के लिए पूरे इलाके की मैपिंग कराई जाएगी। उसके इलाके में 30 स्लम क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed