फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   notice to vacate the house to corona warriors

कोरोना योद्धाओं को घर खाली करने का नोटिस

Sun, 13 Jun 2021 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
notice to vacate the house to corona warriors
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को आवास खाली करने का नोटिस मिला है। यह नोटिस चाइल्ड पीजीआई प्रबंधन की ओर से दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को आवास खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। नोटिस जारी करने का कारण किराए और मेंटेनेंस का भुगतान नहीं होना बताया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई एक ही परिसर में स्थित हैं। यहां इनके स्टाफ के लिए एक आवासीय बिल्डिंग भी है। यह पूरा परिसर आधिकारिक रूप से चाइल्ड पीजीआई के अधीन है। इस कारण परिसर संबंधी निर्णय चाइल्ड पीजीआई प्रबंधन द्वारा लिए जाते हैं। करीब 60 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को परिसर स्थित टावर नंबर-8 में आवास मिले हुए हैं। यहां पिछले एक वर्ष से ये स्वास्थ्य कर्मी रह रहे हैं। चाइल्ड पीजीआई प्रबंधन के अनुसार इन स्वास्थ्यकर्मियों ने करीब एक वर्ष से रहने के लिए जरूरी किराए व मेंटेनेंस का भुगतान नहीं किया है। स्वास्थ्यकर्मियों पर करीब 1.73 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि वे लगातार कोरोना ड्यूटी में कार्यरत रहे हैं। संदिग्धों के साथ संक्रमितों का भी इलाज कर रहे हैं। ऐसे वक्त में उनसे आवास खाली कराने का फैसला गलत है। नोटिस के बाद से स्वास्थ्यकर्मियों में रोष है। उनका कहना है कि फिलहाल वे घर खाली करने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed