फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to UP government on drying up of trees in Surajpur Wetland

Noida News: सूरजपुर वेटलैंट में पेड़ सूखने पर यूपी सरकार को नोटिस

Sun, 21 Jan 2024 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to UP government on drying up of trees in Surajpur Wetland
सूरजपुर वेटलैंट में पेड़ सूखने पर यूपी सरकार को नोटिस
विज्ञापन

- पर्यावरणविद ने पिछले दिनों की थी मंत्रालय में शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर वेटलैंड क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के केमिकल युक्त पानी के संबंध में पर्यावरण मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
कुछ दिन पहले स्थानीय पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड़ ने मंत्रालय में इस संबंध में शिकायत की थी। इसमें कहा था कि केमिकल युक्त पानी इकट्ठा होने के कारण वेटलैंड क्षेत्र में पेड़ सूख रहे हैं। इस प्रकरण को लेकर स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की उदासीनता का भी जिक्र किया था। विक्रांत तोगड़ कहते हैं कि इस मामले में जांच और विधिक कार्यवाही करने की मांग की है। वन विभाग ने भी इस प्रकरण में सक्रियता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

-----
सूरजपुर वेटलैंड क्षेत्र करीब 308 हेक्टेयर में फैला है
20 एकड़ इलाके में सैकड़ों पेड़ और झाड़ियां सूख गई हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि पास से गुजर रहे एक ड्रेन से वेटलैंड क्षेत्र में केमिकल युक्त पानी के आने से यह स्थिति हुई है। कुछ दिन पहले राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यहां से पानी के नमूने इकट्ठा किए हैं। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। नमूने से पानी की ताजा स्थिति का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed