{"_id":"682dda366859bd3805071b57","slug":"notice-to-three-swimming-pools-running-without-approval-grnoida-news-c-23-1-vns1013-62648-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बगैर मान्यता चल रहे तीन स्विमिंग पूल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बगैर मान्यता चल रहे तीन स्विमिंग पूल को नोटिस
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर खेल विभाग ने मंगलवार को निरीक्षण के बाद की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। खेल विभाग ने बिना मान्यता के चल रहे तीन स्विमिंग पूल को नोटिस भेजा है। विभाग ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के गांव व सोसाइटियों के स्विमिंग पूल व जिम सेंटरों के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की है। साथ ही इनके संचालकों को सात दिन में कमियों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
डीएम के निर्देश पर खेल विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित खारी स्विमिंग पूल, ओमीक्रॉन-एक स्थित सुपरटेक जार, एटीएस डोल्से सोसाइटी के पूलों का निरीक्षण किया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि कुलेसरा के पूल में लाइफ गार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर और सेफ्टी जैकेट नहीं मिले। अन्य मानक भी पूरे नहीं पाए गए। सुपरटेक जार सोसाइटी में संचालित पूल व जिम अवैध रूप से चल रहे हैं। जिम में महिला ट्रेनर तक की व्यवस्था नहीं है। एटीएस डोल्से सोसाइटी में भी पूल को बिना एनओसी के ही चलाया जा रहा है। तीनों को सात दिन में एनओसी लेने व मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। नहीं मानने पर विभाग बंद करने का नोटिस देगा और जुर्माने लगाने के साथ केस भी दर्ज कराएगा।