फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to three hospitals on wrong report of death, recovery and theft of jewelery

मौत की गलत रिपोर्ट, वसूली, आभूषण चोरी की शिकायत पर तीन अस्पतालों को नोटिस

Wed, 26 May 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Notice to three hospitals on wrong report of death, recovery and theft of jewelery
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। कोरोना महामारी से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर बनाई गई पीपीजीसी (पेंडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन पर सख्ती करते हुए कमेटी ने अतिरिक्त वसूली, गलत रिपोर्ट देने, कोरोना से दम तोड़ने वाली महिला के आभूषण चोरी आदि की शिकायत पर तीन निजी अस्पतालों को नोटिस दिया है। एक अस्पताल ने तो कोरोना पॉजिटिव मरीज के दम तोड़ने के बाद हार्ट अटैक से मौत की रिपोर्ट दी है। कमेटी ने निम्स, शर्मा और प्रयाग अस्पताल प्रबंधन को पीड़ितों की शिकायत के संबंध में नोटिस देकर जवाब-तलब किया है। कमेटी दोनों पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। शिकायत देने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार-5, एडीएम दिवाकर सिंह और जिम्स अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. सीडी त्रिपाठी की कमेटी ने व्हाट्सएप नंबर और ईमेल जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में लोगों को कोरोना संक्रमित होने के बाद भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ऑक्सीजन की किल्लत, दवा मिलने में परेशानी और कालाबाजारी के लगातार मामले सामने आ रहे थे। वहीं, निजी अस्पतालों में बेड की भारी दिक्कत थी। अधिकारियों के कॉल करने के बावजूद सुनवाई नहीं करने के भी आरोप लग रहे थे। कई लोगों ने निजी अस्पतालों पर मेडिक्लेम कार्ड से इलाज न करने और अतिरिक्त शुल्क वसूली के लिए केवल नकद भुगतान लेने का भी आरोप लगाया था। इसके चलते हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर सभी जिलों में पीपीजीसी गठन कर कोरोना महामारी से जुड़ी शिकायतें सुनने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने की बैठक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को बैठक कर कोरोना महामारी के दौरान मिली शिकायतों पर समीक्षा की। सभी सदस्यों को अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर या ईमेल पर शिकायत मिलीं हैं। उन्होंने सभी अस्पतालों के नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य उनके व्हाट्स एप नंबर और ईमेल
सीजेएम सुशील कुमार, 9868940965, dlsa.gbnnoida@gmail.com
एडीएम दिवाकर सिंह 7068321515, ds776834@gmail.com
डॉ. सीडी त्रिपाठी, 9818665424 cdtripathi@mail.com
पूछताछ के लिए भी कमेटी से कर रहे संपर्क
कमेटी के एक सदस्य ने जानकारी दी कि शिकायतकर्ता व्हाट्सएप या ईमेल से शिकायत भेज सकते हैं लेकिन कुछ लोग दवा आदि के संबंध में भी कमेटी से पूछताछ करते हैं। उन्हें इस संबंध में संबंधित अधिकारी से संपर्क करना चाहिए।

कान की बालियां चोरी के मामले में अस्पताल ने किया संपर्क
दादरी निवासी लोकेंद्र की पत्नी की निजी अस्पताल में कोरोना से दम तोड़ने के बाद उसके शव से कान की चार बालियां चोरी कर ली गईं थीं। इस मामले में लोकेंद्र का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने मंगलवार को सूरजपुर कोतवाली गए थे, लेकिन कोतवाली प्रभारी उस दौरान वहां नहीं थे। वहीं, मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। उनके भाई ने कॉल रिसीव की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed