{"_id":"6612a935eae17e9e86041d48","slug":"notice-to-builder-for-not-removing-garbage-from-basement-noida-news-c-1-lko1064-1575833-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन माह बाद भी सोसाइटी के बेसमेंट से कूड़ा नहीं हटाने पर बिल्डर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन माह बाद भी सोसाइटी के बेसमेंट से कूड़ा नहीं हटाने पर बिल्डर को नोटिस
विज्ञापन
तीन माह बाद भी सोसाइटी के बेसमेंट से कूड़ा नहीं हटाने पर बिल्डर को नोटिस
- एनजीटी ने निराला ग्रीनशायर सोसाइटी के बिल्डर से मांगा जवाब, पांच जुलाई को होगी सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा की निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में बेसमेंट में इकट्ठा हो रहे कूड़े को तीन महीने बाद भी नहीं हटाया गया। आदेश के बाद भी कूड़े के सही तरीके से निस्तारण नहीं होने से नाराज एनजीटी ने बिल्डर को नोटिस जारी किया है। एनजीटी के आदेश के बाद भी बिल्डर ने इस मामले में जवाब तक देना जरूरी नहीं समझा।
संदीप कुमार सिंह व अन्य की तरफ से 30 नवंबर 2023 के आदेश के अनुपालन के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी बिल्डर को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। पांच जुलाई को होने वाली सुनवाई से एक सप्ताह पहले बिल्डर जवाब दाखिल करना होगा। एनजीटी ने याचिकाकर्ता के वकील से बिल्डर को नोटिस भेजना सुनिश्चित कराने की बात कही। इससे पहले एनजीटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, डीएम गौतमबुद्धनगर को शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए आदेश किया था। यह कार्रवाई दो महीने में होनी चाहिए थी। हालांकि, प्राधिकरण और डीएम की तरफ से इस मामले में की जा रही कार्रवाई पर अपनी रिपोर्ट एनजीटी को दे दी है।