फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to 602 temples and 265 mosques

602 मंदिरों और 265 मस्जिदों को नोटिस

Wed, 20 Apr 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to 602 temples and 265 mosques
नोएडा। शासन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस कमिश्नर ने जिल के धार्मिक गुरुओं और मैरिज होम संचालकों को लाउडस्पीकर बजाने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। इनमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट की तरफ से धार्मिक स्थलों और मैरिज होम में तेज आवाज वाले उपकरणों के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके तहत पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मंगलवार को जिले के 621 मंदिरों में से 602, 268 की मस्जिदों में से 265 व 16 अन्य धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा 217 बरात घरों और 182 डीजे संचालकों में से 175 को भी नोटिस दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि अगर धार्मिक स्थल और डीजे संचालक हाईकोर्ट के ध्वनि संबंधी आदेश का पालन नहीं करेंगे तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कम आवाज में बजाएं डीजे और लाउडस्पीकर : एसीपी
दनकौर। दिल्ली हिंसा के बाद पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दनकौर कोतवाली में ईद व महावीर जयंती समेत अन्य त्योहारों को लेकर मुस्लिम व हिंदू समुदाय के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में एसीपी ब्रजनंदन राय ने कहा कि त्योहारों पर कम आवाज में डीजे व लाउडस्पीकर बजाएं, ताकि अन्य लोगों को परेशानी न हो। सोशल मीडिया पर अफवाह व हिंसा फैलाने वाली पोस्ट डालने वालों लोगों को प्रतिक्रिया देने के बजाय पुलिस को सूचना दें। यदि किसी व्यक्ति या असामाजिक तत्व ने इस दौरान शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। साथ ही बिलासपुर व दनकौर में मीट की दुकानों को बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों से कस्बे में हो रहे अतिक्रमण को हटाने और जाम की स्थिति में सुधार लाने की मांग की। इस पर एसीपी ने कोतवाली प्रभारी को नियमित रूप से कस्बे में पुलिस गश्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान नवीन पंडित, राकेश पंप, अजय भाटी, पवन खटाना, नरेंद्र नागर, नदीम सलमानी, आशिफ प्रधान, आमिल और जगन प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed