फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not a single application for coaching came from Gautam Buddha Nagar.

Noida News: गौतमबुद्ध नगर से कोच बनने को नहीं आया एक भी आवेदन

Fri, 10 Apr 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Not a single application for coaching came from Gautam Buddha Nagar.
- जिला खेल कार्यालय में दस अप्रैल शाम चार बजे तक जमा करनी थी प्रोफार्मा की दो प्रतियां
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। खेल छात्रावासों में कोच पदों के लिए आवेदन जारी तो हुए लेकिन गौतमबुद्ध नगर से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला खेल कार्यालय में अधिकारियों को एक भी आवेदन नहीं मिला। प्रदेशभर से 41 प्रशिक्षक चयनित किए जाने हैं जो विभिन्न खेलों में करीब 35 छात्रावासों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए खेल निदेशालय की ओर से योग्य और अनुभवी खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए थे।
जिले से आवेदन न मिलने की स्थिति ने खेल विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह होगा कि भविष्य में इस दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी कोचिंग के क्षेत्र में आगे आ सकें।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया की जानकारी खिलाड़ियों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए थे। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर रुचि का अभाव देखने को मिला है। उनका मानना है कि या तो खिलाड़ियों को इस अवसर की जानकारी पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाई या फिर वे कोचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के प्रति उत्साहित नहीं हैं जबकि इसके लिए करीब 41 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाना था। चयनित होने वाले प्रशिक्षकों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह तक का मानदेय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
15 खेलों में होनी है नियुक्ति
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 15 खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। इनमें हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैटमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और जूडो को शामिल किया गया था। भर्ती प्रक्रिया में चार वर्ष में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता जैसे ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स या वर्ल्ड कप व वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed