फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Northern Knights, South Zone Titans and North Zone Strikers champions

Noida News: नॉर्थरन नाइट्स, साउथ जोन टाइटंस और नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स चैंपियन

Sat, 20 Sep 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Northern Knights, South Zone Titans and North Zone Strikers champions
सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर-14, 17 व 19 का खिताब जीता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंडर-14, 17 व 19 के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 में नॉर्थरन नाइट्स, अंडर-17 में साउथ जोन टाइटंस और अंडर-19 में नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने खिताब जीता। मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नगर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा पूर्व भारतीय क्रिकेटर परविंदर सिंह ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
अंडर-14

सेक्टर-3 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में अंडर-14 का फाइनल मुकाबला खेला गया। साउथ जोन टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य को पीछा करने उतरी नॉर्थरन नाइट्स ने तीन विकेट पर 128 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मीर हय्यान परवीज को दिया गया।
विज्ञापन

अंडर-17
एस्टर स्पोर्ट्स मैदान (यंगस्टार) पर अंडर-17 का फाइनल मुकाबला खेला गया। साउथ जोन टाइटंस के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 136 रन बनाए। दूसरी पारी में नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज 118 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गए। लिहाजा टीम को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैन ऑफ द मैच जोतिस्वरन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19
अंडर-19 का खिताबी मैच शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोबल ग्लेडियेटर्स ने सात विकेट के नुकसान पर 117 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य को हासिल करने उतरी नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स की टीम ने तीन विकेट पर 118 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच शौर्य वीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed