{"_id":"63cc040b3305ac4df40d3bc7","slug":"nora-wanted-to-leave-jacquelines-side-noida-news-c-340-1-del1011-3436-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोरा चाहती थी जैकलीन का साथ छोड़ दूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोरा चाहती थी जैकलीन का साथ छोड़ दूं
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर किया खुलासा
कहा, फिल्म अभिनेत्री दिन में दस बार करती थी फोन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ठगी के आरोप में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को मीडिया के नाम एक और पत्र लिखा है। इस बार उसने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज के बीच विवाद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुकेश ने पत्र के जरिये खुलासा किया कि फिल्म अभिनेत्री नोरा चाहती थी कि वह जैकलीन का साथ छोड़ दे। वह उसे दिन में दस बार फोन करती थी। उसने आरोप लगाया कि मना करने पर वह परेशान कर रही थी।
वकील के जरिये भेजे पत्र में उसने कहा कि जैकलीन के साथ उसके अच्छे संबंध थे। यह नोरा को पसंद नहीं था। वह जैकलीन से जलती थी। वह मुझे जैकलीन के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती थी। नोरा चाहती थी कि वह जैकलीन को छोड़ उसके साथ रिश्ते में रहे। सुकेश ने कहा कि मॉडल निक्की तंबोली और चाहत खन्ना के साथ पेशेवर संबंध थे। दोनों उसके प्रोडक्शन में काम करने वाले थे। सुकेश ने नोरा फतेही के जैकलीन पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। सुकेश ने बताया कि नोरा ने ईडी और आर्थिक अपराध शाखा में अलग-अलग बयान दिए। इससे यह साबित होता है कि वह कहानी बना रही हैं। नोरा के इस बयान को भी उसने झूठा बताया है जिसमें उसने कहा है कि वह सुकेश से कार नहीं लेना चाहती थीं। उसने बताया कि जब नोरा उससे मिली थी तब उसके पास कोई महंगी कार नहीं थी। उसने कहा कि वह नोरा के साथ मिलकर एक लग्जरी कार सिलेक्ट की थी। जिसका स्क्रीन शॉट्स ईडी के पास है। नोरा झूठ बोल रही है। उसने नोरा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। वह उसे रेंज रोवर देना चाहता था, लेकिन कार स्टॉक में नहीं थी। इसलिए उसने उसे एस सीरीज की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी।
उसने आरोप लगाया कि नोरा उसे महंगे बैग और ज्वेलरी के फोटो भेजती थी। जिसे वह गिफ्ट के तौर पर देता था। उसने बताया कि उसके दिए गिफ्ट का वह अब तक इस्तेमाल कर रही है। उसने नोरा को करीब 2 करोड़ रुपये के गिफ्ट्स दिए। वह उसका बिल नहीं दिखा सकती।